लगभग सभी व्यक्तियों को सर्दियों में बदलते मौसम के साथ गर्म चीज खाने का बहुत मन करता है। लेकिन इसके साथ ही वह सेहत के लिए भी अच्छा होना चाहिए। आपने बेसन की कढ़ी तो खाई ही होगी। यह बेहद स्वादिष्ट होती है। इसके स्वाद और सुगंध के कारण यह बहुत प्रसिद्ध है।
इसमें प्रोटीन कैल्शियम,फास्फोरस,विटामिन, खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बेसन की कढ़ी आपके शरीर का संपूर्ण विकास करने में बहुत सहायक होती है।
बेसन कढ़ी के जबरदस्त लाभ:

खून की कमी को करती है दूर:
जिन व्यक्तियों में खून की मात्रा कम पाई जाती है, उनके लिए बेसन की कढ़ी एक बेहतरीन खाना है। यह हिमोग्लोबिन को बढ़ाती है। तो बदलते मौसम के साथ आप गर्म गर्म कढ़ी का मजा ले सकते हैं।
बालों के लिए फायदेमंद:
बेसन की कढ़ी में कुछ चमत्कारी तत्वों के जैसे एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।जो चेहरे और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और चेहरे के काले मुंहासे भी दूर करते हैं।
वजन घटाती है:
दोस्तों बेसन की कढ़ी मोटापे से परेशान लोगों के लिए एक जबरदस्त टॉनिक है। यह बेसन से बनी होने के कारण मोटापे को कम करती है। इसे मोटापे से परेशान लोग मजे से खा सकते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने