क्या आप भी सुबह जल्दी नहीं उठ पाते? सुबह जल्दी उठने का प्रयास तो बहुत से लोग करते हैं लेकिन उनमें से 25% लोग ही सफल हो पाते हैं। तो आज आपको सुबह जल्दी उठने के 7 अचूक प्रैक्टिकल तरीके देखने को मिलेंगे।
इस विषय में जितने भी महान लोग हुए हैं उन्होंने समय को सबसे ज्यादा अहमियत दी है।मनुष्य को समय के अनुसार चलना चाहिए और सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए इसका वर्णन हमारे वेदों में भी मिलता है। भारतीय संस्कृति मनुष्य को सुबह 4:00 बजे उठना और रात को जल्दी सोना सिखाती है।
लेकिन आधुनिक दुनिया में रात को जल्दी सोना संभव नहीं है। तो चलिए जानते हैं नई दुनिया के सुबह जल्दी उठने के 7 अचूक उपाय।
1. जल्दी उठना है तो समय करें निश्चित:
वैज्ञानिकों के अनुसार मनुष्य को कम से कम 8 घंटे सोना चाहिए। वेदों में कहा गया है कि मनुष्य को जल्दी सोना और उठना चाहिए। लेकिन आज की दुनिया में यह संभव नहीं है। आपको बता दें कि आपको जल्दी सोने का नहीं बल्कि जल्दी उठने का समय निर्धारित करना है। यदि आप रात को 10:00 या 11:00 बजे सोते हैं फिर भी आपको सुबह 5:00 बजे उठने का पूरा प्रयास करना चाहिए। हमारा शरीर किसी दिन ज्यादा काम करता है तो किसी दिन कम काम करता है और कम थकता है, इसलिए शरीर को उतना आराम नहीं चाहिए। आप यदि अपने मस्तिष्क में एक समय निर्धारित करेंगे तो आपके शरीर को आदत पड़ जाएगी।
2. सोते समय मस्तिष्क को संकेत देना ना भूलें
मनुष्य का मस्तिष्क बहुत अजीब संरचनाओं से बना है। इसको समझना किसी भी मनुष्य के बस की बात नहीं है। इस दुनिया में मात्र 1% लोग ही ऐसे हैं, जो साधना के द्वारा मनुष्य के मस्तिष्क को पढ़ सकते हैं। यदि हम मनुष्य को जल्दी उठने का संकेत देते हैं, तो मस्तिष्क कंप्यूटर की तरह उस प्रक्रिया को नींद में भी जारी रखता है। जिस कारण आप सुबह जल्दी उठने में कामयाब हो जाते हैं। तो आपको दिमाग में यह सोच कर सोना है कि आपको जल्दी उठना है।
3. अलार्म को रखे थोड़ा दूर
यदि आप जल्दी उठा चाहते हैं तो आप अलार्म का प्रयोग तो करते ही होंगे। लेकिन इसके प्रयोग में भी मनुष्य एक बड़ी गलती कर देता है। दोस्तों आप अलार्म को तकिए के पास लेकर सोते हुए ताकि उसकी आवाज से आप जल्दी उठ जाएं। लेकिन ऐसा संभव नहीं है। मनुष्य नींद में बहुत आलस में होता है और अलार्म बजने पर उसे हाथ मार कर बंद कर देता है। तो आपको अलार्म इतनी दूर रखना है कि आपको उसे बंद करने के लिए उठकर जाना पड़े और तब तक आपकी नींद पूरी तरह खुल जाए और आप सुबह जल्दी उठने में सफल हो जाएं।
4.धीरे-धीरे करें शुरुआत
आप निरंतर सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें। यदि आप 1 दिन बीच में नहीं उठ पाते हैं तो अपना हौसला ना हारे और अगले दिन फिर से और दुगने हौसले के साथ जल्दी उठने का प्रयास करें। बहुत ही लोगों के साथ होता है कि वह 1 दिन जल्दी ना उठ पाने पर दूसरे दिन स्वयं ही नहीं उठते और सो जाते हैं।आपको ऐसा नहीं करना है और धीरे-धीरे जल्दी उठने का प्रयास करना है और यह प्रयास निरंतर प्रतिदिन होना चाहिए।इसके लिए आप उन कारणों पर ध्यान दें जिनके कारण आप सुबह जल्दी नहीं उठ पा रहे हैं और उनको दूर करने का प्रयास करें।
5.फायदों की तरफ दें ध्यान
यदि आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो आपके शरीर को होने वाले फायदों की तरफ आप को ध्यान देना चाहिए। मनुष्य को सुबह जल्दी उठने पर बहुत ज्यादा समय मिलता है। मनुष्य का दिमाग बहुत तेजी से चलता है और मनुष्य पूरा दिन स्वस्थ और फुर्तीला दिखाई देता है। इसके कारण चेहरे की चमक बरकरार रहती हैं।
इन सभी कारणों को ध्यान में रखें और आप फिर अपने मस्तिष्क पर जोर दें और सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें।
मुझे आशा है कि आप को मेरा यह आर्टिकल पसंद आया होगा।यदि पसंद आया है तो अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में लिखना ना भूलें। यह जानकारी फेसबुक या व्हाट्सएप के जरिए अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।😘💯

Post a Comment

और नया पुराने