युवावस्था में चेहरे पर दाग और फुंसियां आम बात होती हैं। ऐसा हमारे हारमोंस में बदलाव के कारण होता है। लेकिन यह देखने में बहुत गंदे होते हैं और प्रत्येक व्यक्ति इन से छुटकारा पाने में ही अपना भला समझता है।
तो चलिए जानते हैं कि कैसे 3 घरेलू नुस्खों से इनसे हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है-
1. गाजर का जूस और सेब का सेवन
आपको सुबह खाली पेट एक गिलास गाजर का जूस और एक सेब प्रतिदिन खानी है। यदि आपके खून में किसी भी तरह का वायरस या इंफेक्शन होगा वह सेब के गुणों से और गाजर के गुणों से समाप्त हो जाएगा।
2. एलोवेरा
एलोवेरा एक महान जड़ी बूटी है। बहुत से व्यक्ति इसका जूस पीने में असमर्थ होते हैं। लेकिन जो व्यक्ति इसका जूस पीता है, उसे इस तरह की समस्या जिंदगी में कभी नहीं होती। यदि आप इसका जूस ना पी पाएं, तो इसको मुंह पर सोते समय अवश्य लगाएं, ऐसा करने से आपका चेहरा बिल्कुल साफ हो जाएगा।
3. चमत्कारी नींबू
त्वचा रोग और दाग के मामले में नींबू का नाम सबसे ऊपर आता है। यदि आप रात को नींबू का रस लगाकर सोते हैं, तो आपको जिंदगी में कभी भी दाग धब्बा नहीं होगा। इसके अलावा आपके चेहरे पर मौजूद सभी प्रकार के दाग हमेशा के लिए गायब हो जाएंगे।
आशा है आपको यह तीनों नुस्खे पसंद आए होंगे। इनका उपयोग एक बार अवश्य करें और होने वाले लाभ को कमेंट करके बताना बिल्कुल ना भूलें। ऐसी ही ताजा अपडेट के लिए आप मेरी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने