मनुष्य की हालत प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। भागदौड़ और भीड़ भरी जिंदगी में मनुष्य की सेहत कहीं गुम ही हो गई है। एक व्यक्ति अपनी सेहत का ख्याल समय के अनुसार नहीं रख पा रहा है।
लेकिन आप कुछ ऐसी छोटी-छोटी आदतों से अपनी जिंदगी को बदल सकते हैं जो आपने सोची भी नहीं होंगी। आज हम उन्हीं आदतों के बारे में बात करेंगे जो आपकी जिंदगी को बदल सकती हैं।
1. सुबह जल्दी उठना
सुबह जल्दी उठना एक बहुत अच्छी आदत है। यदि आप 8:00 बजे ऑफिस जाते हैं तो आपको सुबह 4:00 बजे उठ जाना चाहिए।इसके कारण आपका समय बचता है और आपका पूरा दिन खुशहाल जाता है। सुबह जल्दी उठने वाला व्यक्ति थोड़ी देर एक्सरसाइज करने से भी नहीं कतराता।
2.सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार करने से बल और बुद्धि में वृद्धि होती है। आप सुबह जल्दी उठकर सूर्यदेव निकलने के समय उनको एक लोटा शुद्ध जल नमस्कार सहित अर्पित कर सकते हैं। इसके कारण आपके तेज में वृद्धि होती है और आप हमेशा सेहतमंद रहते हैं।
3. थोड़ी देर हंसना
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य हंसना भूल गया है। इसलिए उसे कुछ समय निकालकर थोड़ी देर हंसना भी चाहिए। इससे मानसिक तनाव दूर होता है और मनुष्य स्वस्थ रहता है। एक हंसता हुआ व्यक्ति दूसरों को भी अच्छा लगता है।
4. हमेशा शांत रहना
क्रोधी मनुष्य की बुद्धि हमेशा भ्रष्ट रहती हैऔर जो बात आराम से समझाई जा सकती है उसके लिए व्यर्थ में क्रोध करना सेहत के लिए भी हानिकारक है। क्रोध किसी भी समस्या का हल नहीं है। इसलिए मनुष्य को हमेशा शांत बुद्धि वाला रहना चाहिए।
5. अपनी गलती माननी चाहिए
जब किसी मनुष्य से कोई गलती होती है तो वह उस गलती को नहीं मानता। लेकिन मनुष्य को अपनी गलती मानी चाहिए और उसे दूसरे के ऊपर नहीं थोपना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक बल में हानि पहुंचती है।
6. शुद्ध भोजन करें
प्रकृति ने मनुष्य को शाकाहारी भोजन के रूप में एक बहुत अच्छा उपहार दिया है। किसी जीव की हत्या करना और उसका भोजन करना एक अच्छे मनुष्य को शोभा नहीं देता। याद रखिए बिना भूख के जानवर भी शिकार नहीं करते।इसलिए मनुष्य को सदैव शुद्ध शाकाहारी रहना चाहिए। शुद्ध शाकाहारी रहने से मनुष्य की बुद्धि शांत रहती है और उसके मन में बुरे विचार नहीं आते।
7. कुछ समय ध्यान लगाएं
रात को कुछ समय ध्यान लगाना और प्रभु की भक्ति में लीन हो जाना शारीरिक और मानसिक दोनों तौर पर लाभ पहुंचाता है।ऐसा करने वाला व्यक्ति कभी भी किसी को हानि नहीं पहुंचाता और हमेशा सफलता उसके कदम चूमती है। ऐसा व्यक्ति मेहनत करने से कभी नहीं कतराता।
8.सुबह उठकर माता-पिता को चरण स्पर्श करें
माता पिता को भगवान ने एक अनमोल उपहार के रूप में मनुष्य को दिया है।यदि आपके माता-पिता हैं तो आप एक बेहद भाग्यशाली व्यक्ति हैं। इसलिए आपको सुबह उठकर या फिर किसी भी काम पर जाने से पहले उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसा करना भी प्रभु की भक्ति ही मानी जाती है।
सही दिनचर्या नियम
दोस्तों आशा है कि आप को यह आर्टिकल पसंद आया होगा। यदि आर्टिकल अच्छा लगे तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल ना भूलें।
आप अपनी राय नीचे कमेंट करके हमें अवश्य बताएं और आपकी दिनचर्या का छोटा सा भाग बताना ना भूलें।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है सही समय पर नींद लेना

Wah bhai
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें